{"_id":"58f624d94f1c1b0b52471008","slug":"carmen-on-world-tour-with-bicycle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से दुनिया घूमने निकली ये महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से दुनिया घूमने निकली ये महिला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकली जर्मनी की कारमेन मिकले ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की सीख दी। मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में उन्होंने पेड़-पौधों की उपयोगिता और शाकाहार से होने वाले लाभ गिनाए।
कारमेन मिकले साइकिल से विश्व भ्रमण पर निकली हैं। वह अब तक 27 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। साइकिल से करीब तीस हजार किलोमीटर की यात्रा करने वाली कारमेन जब जिले में पहुंचीं तो उनका जीटी रोड पर महाविद्यालय में प्रबंधक जगनायक सिंह यादव के साथ शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया।

मार्शल आर्ट्स सीखा हुआ है, इस वजह से अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम
डेमो
गोष्ठी हुई, जिसमें कारमेन ने सभी को पंफलेट बांटे और बताया कि पेड़ पौधों के संरक्षण से जीवन कितना सुरक्षित है। उन्होंने केमिकलयुक्त व्यंजनों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने जैविक खेती पर भी जोर दिया। जगनायक सिंह यादव ने कहा कि कारमेन मिकले में जो आत्मविश्वास है, उससे आज की नारी को सीख लेना चाहिए। आयोजन के बाद कारमेन साइकिल से ही इलाहाबाद के लिए रवाना हो र्गइं।
मार्शल आर्ट्स से आता है आत्मविश्वास
जर्मनी की कारमेन मिकले दिन और रात दोनों मिलाकर एक दिन में करीब 70 किलोमीटर साइकिल चलाती हैं। इनका कहना है कि वह जीवन में कुछ अलग हटकर करना चाहती हैं। इस वजह से साइकिल से भ्र्रमण यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने मार्शल आर्ट्स सीखा हुआ है, इस वजह से अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम हैं।