{"_id":"693b271054bde663cc069fe4","slug":"career-counseling-will-guide-students-toward-their-future-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1356431-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छात्रों को भविष्य की दिशा दिखाएगी कॅरिअर काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छात्रों को भविष्य की दिशा दिखाएगी कॅरिअर काउंसलिंग
विज्ञापन
कानपुर। 12वीं के विद्यार्थियों को कॅरिअर की दिशा दिखाने और उनकी क्षमता के अनुसार भविष्य के कई विकल्पों की जानकारी देने के उद्देश्य से 12 दिसंबर को शास्त्रीभवन खलासी लाइन में कॅरिअर काउंसलिंग होगी। केएल यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की ओर से होने वाले कार्यक्रम में काउंसलर छात्रों को इंजीनियरिंग, मेडिकल के अलावा भविष्य के विकल्पों के बारे में बताएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक और एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा होंगी। दोनों अतिथि अपने अनुभवों के आधार पर छात्रों को कॅरिअर बनाने की जानकारी देंगी। तकनीक की तरफ बढ़ रहे देश में अब कई नए बदलाव होने जा रहे हैं जिस कारण से कॅरिअर के कई नए विकल्प भी तैयार हो रहे हैं।
कार्यक्रम में इन्हीं के बारे में जानकारी देने के अलावा क्षमताओं का आकलन कर भविष्य की दिशा तय करने की जानकारी दी जाएगी। इसमें इंटर पास करने के बाद कॅरिअर को लेकर होने वाली दुविधा को दूर किया जाएगा। आयोजन 11 बजे से होगा। यूनिवर्सिटी की फैकल्टी और उद्योग जगत के विशेषज्ञ छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। साथ ही लकी ड्रा से उपहार जीतने का मौका भी मिलेगा।