कॉर्डियोलॉजी कर्मी की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
कॉर्डियोलॉजी के ठीक सामने ट्रैक पर कर्मचारी का शव पड़ा मिला। परिजनों ने सफाई ठेकेदार पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल और पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। सीमा विवाद के चलते परिजन स्वरूप नगर, काकादेव और जीआरपी थाने में तहरीर लेकर चक्कर काटते रहे। बाद में जीआरपी अनवरगंज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
- फोटो : amarujala