फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cardiology closed the hole in the heart without incision, inflated the valve

Kanpur News: कार्डियोलॉजी में बिना चीरा दिल का छेद बंद किया, वाल्व फुलाया

Fri, 19 Sep 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cardiology closed the hole in the heart without incision, inflated the valve
कार्डियोलोजी में ल्यूटेमबाकर सिंड्रोम का इलाज करने वाले डॉ अवधेश कुमार टीम के साथ - फोटो : स्रोत कार्डियोलोजी
कानपुर। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में दूरबीन विधि से बिना चीरा लगाए दिल का छेद बंद कर दिया गया और सिकुड़ा वाल्व फुला दिया गया। आमतौर पर ऐसे मर्ज का इलाज चीरा लगाकर किया जाता है। इलाज करने वाले कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि इसे ल्यूटेम वाकर सिंड्रोम कहते हैं। यह 10 लाख लोगों में एक व्यक्ति को होता है। यह इंस्टीट्यूट का पहला केस रहा है।
विज्ञापन

उन्नाव की रहने वाली 43 वर्षीय महिला के रुमेटिक हार्ट डिजीज के कारण दिल के बाए तरफ के वाल्व में सिकुड़न आ गई थी। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और सांस में लेने में दिक्कत हो रही थी। जब उसकी जांच की गई तो पता चला दिल के ऊपरी दो चैंबर के बीच छेद रहा है। डॉ. शर्मा ने बताया कि दिल के ऊपरी चैंबर में यह छेद पैदाइशी होता है और 20-23 वर्ष की उम्र होने पर पता चलता है। अमूमन इसका इलाज ओपन हार्ट सर्जरी से किया जाता रहा है लेकिन इसका इलाज बिना चीरा के किए गया। पैर की नस से कैथेटर डाल कर सिकुड़ा वाल्व फुला दिया गया। साथ ही एएसडी डिवाइस डालकर दिल का छेद बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रोगी स्वस्थ है, उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। निदेशक प्रो. राकेश कुमार वर्मा और कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश्वर पांडेय ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed