फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cardiology and Medical College face to face over land ownership

Kanpur News: जमीन के स्वामित्व को लेकर कॉडियोलॉजी-मेडिकल कालेज आमने-सामने

Tue, 09 Jun 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cardiology and Medical College face to face over land ownership
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और कार्डियोलॉजी संस्थान प्रशासन कर्मचारी आवास तोड़ने, डेढ़ सौ वर्ष पुराने बरगद को काटने और जमीन के स्वामित्व को लेकर आमने सामने आ गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्रो. संजय काला ने आवास विकास के ठेकेदार के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में तहरीर दी है। वहीं कार्डियोलॉजी के निदेशक ने दावा किया है कि जगह उनके संस्थान की है। सारे कार्य नियमों के अनुसार हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रो. संजय काला की तरफ से स्वरूपनगर थाने को दी गई तहरीर के अनुसार मेडिकल कॉलेज कैंपस में सी-15, सी-16, सी-17 और सी-18 आवास बने थे। उन्हें आवास विकास के ठेकेदार ने बिना पूर्व सूचना के ध्वस्त कर दिया। उनसे न ही अनुमति ली गई और न ही किसी प्रकार की जानकारी दी गई। उन्होंने चार जून को मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें सीमेंटेड सड़क बनी मिली। यह सड़क तोड़े गए आवास की पुरानी ईंटों से बनी है। उनकी जमीन पर ठेकेदार ने मजदूरों के अस्थायी आवास बनाए हैं, जिससे जलभराव, सीवर जाम और गंदगी की समस्या है। नजदीक में छात्रावास हैं, जिससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज की सीवर लाइन से बिना अनुमति नई सीवर लाइन जोड़ी गई है। करीब 150 वर्ष पुराने संरक्षित बरगद के पेड़ को काट दिया गया। प्राचार्य ने तहरीर की कापी मुख्यमंत्री के निजी सचिव, उप मुख्यमंत्री व चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निजी सचिव, अपर मुख्य सचिव, मंडलायुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक, पुलिस कमिश्नर, डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

--------


जहां आवास गिराए गए हैं, वह कॉडियोलॉजी की जमीन है। भवन निर्माण के दौरान फायर एनओसी के लिए न्यूनतम तीन मीटर जमीन चाहिए, इसलिए खंडहर गिराकर सड़क चौड़ी की गई है। ये क्वार्टर और पेड़ अनुमति लेकर हटाए गए हैं। कार्डियोलॉजी की जमीन है तो इन्हें गिराने की सूचना मेडिकल कॉलेज को क्यों देनी चाहिए? मेडिकल कॉलेज प्राचार्य यदि कॉलेज का भूस्वामित्व दिखा देंगे, उसी दिन वह जगह छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राकेश वर्मा, निदेशक, कॉडियोलॉजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed