फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Card stuck in ATM, 20 thousand withdrawn from account

Kanpur News: बेकाबू ऑटो टक्कर मार दो बहनों के ऊपर पलटा, घायल

Thu, 16 Apr 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Card stuck in ATM, 20 thousand withdrawn from account
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार ऑटो सड़क पार कर रही दो बहनों को टक्कर मारते हुए उनके ऊपर पलट गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

सनिगवां निवासी अकबर खान के मुताबिक उनके चचेरे भाई के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में उनकी पत्नी शबाना खान अपनी बेटियों समरा खान (22) और बुसरा खान (24) के साथ मंगलवार रात को लालबंगला बाजार खरीदारी करने गई थीं। इसके बाद ई-रिक्शा से रामादेवी चौराहा पहुंचीं और सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू हो गया और दोनों बेटियों को टक्कर मार उनके ऊपर पलट गया।
विज्ञापन

शबाना खान मौके से हटकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। राहगीरों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल बहनों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में इलाज कराने को लेकर समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed