फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   car upturned, six injured

चकेरी में कार पलटी, छह घायल

Wed, 20 Jan 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 20 Jan 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
car upturned, six injured
चकेरी के अहिरवां हाईवे पुल पर जलभराव के चलते मंगलवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डिवाइडर से टकराकर पलटी इस कार में सवार छह दोस्तों को गंभीर हाल में हैलट में भर्ती कराया गया है। ये सभी शादी समारोह के लिए नर्वल से दूध लेकर नौबस्ता स्थित गेस्ट हाउस लौट रहे थे।
विज्ञापन


जूही बंबुरिया निवासी डब्बू यादव की बहन की शादी के लिए नौबस्ता का माया गेस्ट हाउस बुक कराया गया था। सुबह दूध लेने के लिए डब्बू के दोस्त जूही बंबुरिया के गौरव, अंशू, अनुराग, राहुल, सौरभ और संजय कार से नर्वल गए थे। दूध लेने के बाद उन्होंने नर्वल के दोस्त धर्मेंद्र को भी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


अहिरवां हाईवे पुल पर बगल से तेजरफ्तार स्कार्पियो पानी के छींटे मारते हुए गुजरी। संजय कार चला रहा था। छींटे उसकी आंखों में चले गए। इससे वह स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। पल भर में ही कार डिवाइडर से जा टकराई। जोरदार आवाज हुई और कार पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। कार सवारों को बाहर निकालकर पुलिस ने कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां से सभी को हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक की मौत, साथी घायल
कानपुर साउथ। नौबस्ता के गल्ला मंडी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सीढ़ी इटारा निवासी जगरूप (35) की मौत हो गई। उसका साथी योगेंद्र घायल हो गया। योगेंद्र ने बताया कि वे शहर में एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।


बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
कानपुर साउथ। बर्रा गुजैनी हाईवे पर सड़क पार कर रहे वृद्ध गिरधारी लाल (77) की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed