{"_id":"5cd05c7cbdec220785345b58","slug":"car-tire-burst-on-expressway-in-kannauj-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे हादसाः टायर फटने से चार लोग घायल, कोटा जा रहे थे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे हादसाः टायर फटने से चार लोग घायल, कोटा जा रहे थे कार सवार
Mon, 06 May 2019 09:40 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
यूपी के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
संतकबीर नगर के खलीलाबाद निवासी कौशल पुत्र हनुमंत, संजय पुत्र जगन्नाथ, अविनाश पुत्र रामसरन, गीतांजलि पुत्री राजकुमार कार से सोमवार को कोटा राजस्थान जा रहे थे। गीतांजलि का नीट का पेपर था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सौरिख थाना क्षेत्र के 147 किलोमीटर पर कार का टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।