फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car stuck on underpass, riders stuck in traffic jam for two hours

Kanpur News: अंडरपास पर फंसी कार, दो घंटे जाम में जूझे वाहन सवार

Mon, 20 Nov 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Car stuck on underpass, riders stuck in traffic jam for two hours
रूरा। अंडरपास के खतरनाक ढाल पर दोपहर में टेलीफोन एक्सचेंज की तरफ से आई एक कार फंस गई। इससे दूसरी ओर से आए ऑटो नहीं निकल सका और जाम लग गया। अंडरपास के दोनों ओर के रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर एक तरफ से वाहन निकलवाए तब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

कस्बे में आरओबी निर्माण प्रगति पर है। रेलवे ट्रैक के पास आरओबी पिलर बनाने के लिए डीएफसीसी ने केबिन फाटक छह माह के लिए बंद करा दिया है। इसकी वजह से सड़क मार्ग से यातायात के लिए पुराने अंडरपास को मरम्मत कर खोला गया है। यहां से पैदल, बाइक, ऑटो, ई रिक्शा व हल्के छोटे वाहनों का आवागमन की व्यवस्था है। लेकिन कार लेकर लोग अंडरपास के रास्ते पर आते हैं। अंडरपास संकरा है इससे दूसरी ओर के वाहन अंडरपास पर फंस जाते हैं। कई बार शास्त्री द्वार की ओर बनाई गई खतरनाक ढलान पर कारें फंस जाती हैं। पहले भी कार फंसने से जाम लग चुका है। हर दिन अंडरपास पर ऑटो या फिर कार फंसने से जाम लगता है। रविवार को दोपहर में करीब 1.45 बजे टेलीफोन एक्सचेंज की तरफ से आई कार अंडरपास की ढलान पर फंस गई। दूसरी ओर से आया ऑटो भी नहीं निकल सका। जबकि बाइक व साइकिल सवार भी फंस गए। कुछ देर में अंडरपास के दोनों ओर रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 2.45 बजे जाम की जानकारी पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद अंडरपास के अंदर के वाहनों को एक-एक कर निकलवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन सामान्य हुआ। दो घंटे बाद जाम खुला तो वाहन सवारों को राहत हुई। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि अंडरपास पर कार आने से जाम लग गया था। ट्रैफिक पुलिस की मदद से जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

----
नाले में पाइप डालकर दुरुस्त हो सकती ढलान
शास्त्री द्वार की तरफ की खतरनाक ढलान को दुरुस्त कराने के लिए नाला पाइप लाइन डालकर बंद करने की जरूरत चेयरमैन रामजी डीएफसीसी के परियोजना प्रबंधक को बता चुके हैं। चेयरमैन ने शुक्रवार को परियोजना प्रबंधक एमके सारस्वत को वीडियो कॉल कर जमीनी हकीकत दिखाई थी। परियोजना प्रबंधक ने पाइप डलवाने पर सहमति जताई है। हालांकि अभी काम शुरू नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed