फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car robberies in Chakeri exposed five arrested including a minor police reached the accused with help of CCTV

Kanpur: चकेरी में कार लूटों का खुलासा, एक नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार, CCTV की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

Wed, 25 Dec 2024 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Dec 2024 03:51 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी में सरेराह रियल स्टेट और डंपर संचालक से कार लूटी गई थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, डीसीपी पूर्वी ने बताया कि मास्टरमाइंड समेत चार लुटेरों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Car robberies in Chakeri exposed five arrested including a minor police reached the accused with help of CCTV
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी में सरेराह हुईं रियल स्टेट कारोबारी और डंपर संचालक से हुई कार लूटों का खुलासा बुधवार को डीसीपी पूर्वी ने किया। पुलिस टीम के हाथ एक नाबालिग समेत पांच आरोपी लगे हैं। इन वारदातों में लूटी गई कार भी बरामद हुईं है। इसमें एक कार को बेच भी दिया गया था। लुटेरों के पास से  तमंचा और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। यह आरोपी रेकी करने के बाद वारदातों को अंजाम देते थे।

विज्ञापन

वहीं, गैंग के चार मास्टरमाइंड व सरगना अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। रेलबाजार स्थित कार्यालय में डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया घटनाओं के खुलासे के लिए चार टीमें लगीं थीं। इसमें करीब 12 सदस्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि चकेरी के रामादेवी फ्रेंड्स कॉलोनी में 17 दिसंबर की रात घर लौट रहे रियल स्टेट कारोबारी आदेश कुमार गुप्ता से पता पूछने के बहाने कार रोकी गई।

विज्ञापन

चकेरी एयरपोर्ट के पास से लुटेरों को गिरफ्तार किया
फिर लुटेरे मारपीट करने के बाद उनकी कार लेकर भाग निकले। इसके बाद  21 दिसंबर की रात चकेरी मोड़ हाईवे पर डंपर संचालक  कारोबारी सोनू सिंह से मारपीट कर कार और 62 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, सर्विलांस लगी रही। इसके बाद टीम ने चकेरी एयरपोर्ट के पास से पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

25-25 हजार रुपये का इनाम किया था घोषित
इनकी पहचान चकेरी संजीव नगर का अभिषेक सिंह,आकाश सिंह, चौबेपुर घाघपुर का सचिन पटेल, महाराजपुर भदासा का मोहित तिवारी और एक नाबालिग के रूप में हुई है। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि वारदात में शामिल मास्टरमाइंड समेत चार लुटेरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। कहा कि मास्टर माइंड हर टारगेट के लिए आदमी बदल देते हैं, जिससे पकड़ में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed