फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car riders pickpockets

कार सवार जेबकतरों ने पार किए 45,200 रुपये

Wed, 06 Jan 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात। Updated Wed, 06 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 भोगनीपुर क्षेत्र में स्थानीय बाईपास से कार में बैठे एक व्यक्ति की जेब से 45,200 रुपये पार कर दिए गए।

उसे हांसेमऊ गांव के पास धक्का देकर उतार दिया गया। चौकी इंचार्ज तिलकधारी सरोज ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति को बारा के टोलप्लाजा पर जानकारी करने के लिए भेजा गया था। वहां से ऐसी कोई कार गुजरने की पुष्टि नहीं हुई। कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि तहरीर मिली है, सुरागसी की जा रही है।

पुखरायां कस्बे से जुड़े मीरपुर गांव के संदीप कुमार दीक्षित ने बताया कि वह आरटीओ ऑफिस में वाहन चालकों का टैक्स जमा कराने का काम करता है। मंगलवार को 45,200 रुपये लेकर बाईपास पर आरटीओ ऑफिस अकबरपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। वहां रुकी एक कार के ड्राइवर ने अकबरपुर जाने की बात कहकर उसे बैठा लिया।

उसमें छह लोग पहले से सवार थे। उन लोगों ने हांसेमऊ गांव के पास धक्का देकर उसे उतार दिया और कार लेकर कानपुर की ओर चले गए। उसकी जेब काटकर रुपये निकाल लिये गए थे। पीछे आ रही बोलेरो को रोककर उसमें सवार लोगों से व्यथा बताई, लेकिन उन लोगों ने पीछा करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed