{"_id":"666b336d1717406df807c5c7","slug":"car-overturns-on-highway-four-injured-including-innocent-bike-rider-kanpur-news-c-220-1-akb1007-113621-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाईवे पर पलटी कार, चपेट में आने से बाइक सवार मासूम सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाईवे पर पलटी कार, चपेट में आने से बाइक सवार मासूम सहित चार घायल
Thu, 13 Jun 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
पुखरायां। कानपुर- झांसी हाईवे स्थित हरदुआ ऐमा बाईपास के पास गुरुवार देर शाम को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से बाइक सवार मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जालौन की उरई कोतवाली क्षेत्र के अनवा निवासी सचिन बहन वर्षा के साथ कार से कानपुर से जालौन की ओर जा रहे थे। देर शाम को पुखरायां बाईपास हरदुआ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार अख्तर आलम, फरजाना बेगम, जिहान व इनाया निवासी बारा कोतवाली अकबरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी पुखरायां पहुंचाया। वहां डॉ. आरती ने फरजाना बेगम और अख्तर आलम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुखरायां के अहरौली शेख निवासी शोएब अख्तर ने बताया कि चाचा अख्तर आलम परिजन के साथ पुखरायां रिश्तेदारी में आये थे। वापस लौटने के दौरान हादसा हो गया। चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार सवारों को मामूली खरोंचे आईं हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।