{"_id":"67bcbbcd275104da1304ffdb","slug":"car-overturns-after-tire-burst-nine-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-121993-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, नौ घायल
विज्ञापन
एंबूलेंस से इलाज के लिए जाते हादसे में घायल यात्री।
- फोटो : एंबूलेंस से इलाज के लिए जाते हादसे में घायल यात्री।
बकेवर (इटावा)। महाकुंभ से स्नान करके घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार का टायर फटने से कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा के पास कार पलट गई। हादसे में राजस्थान की कामा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन समेत नौ श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां से पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
राजस्थान प्रांत के डींग जनपद के कामा कस्बा निवासी पूर्व चेयरमैन कामा नगर पालिका वीरेंद्र लोधा, मोहल्ले की विमला देवी, मनोहर लाल, उनकी पुत्रवधू बबली, किरन, कुलदीप, नीरू मूर्ति देवी व चालक कार चालक रमेश चंद्र के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। वह रविवार देर रात वहां से लौटने के लिए निकले थे। रास्ते में सुबह लगभग 10 बजे कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सुनवर्षा रजबहे के पास कार का आगे का बाएं ओर का टायर फट गया।
कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। बकेवर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी, महेवा चौकी इंचार्ज केपी सिंह व एनएचएआई की टीम ने पहुंचकर सभी को निकलवाकर 50 शैया अस्पताल भेजा। यहां ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू ने उपचार किया। विमला देवी, मूर्ति देवी, वीरेंद्र सिंह, बबली, किरन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।