{"_id":"67aa049a0b8a651fd70e3943","slug":"car-of-devotees-returning-from-maha-kumbh-collided-with-dumper-driver-died-four-injured-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार डंपर से भिड़ी, चालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार डंपर से भिड़ी, चालक की मौत, चार घायल
Mon, 10 Feb 2025 07:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2025 07:35 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। कार व डंपर की भिड़ंत में चालक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बबेरू के हरदौली मार्ग पर डंपर में पीछे से भिड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ से स्नान कर आगरा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हरदौली और बंशीपुर के बीच सड़क किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बहन, पड़ोसी और नौकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
आगरा जिले के नाई मंडी डागरा चौराई निवासी प्रियांशु वर्मा (25), मां नीलम वर्मा (45), बहन रिया (21), पड़ोसी विवेक (15) और घरेलू नौकर बीरा हुसैनी, आगरा निवासी गौरव माहौर (23) के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने शनिवार को कार से गए थे। स्नान कर सोमवार को राजापुर वाया बबेरू मार्ग से लौट रहे थे। घायलों के मुताबिक सोमवार को सुबह करीब छह बजे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली और बंशीपुर गांव के बीच कार चला रहे प्रियांशु को झपकी आ गई। इससे बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से भिड़ गई। प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार मां, बहन, पड़ोसी व नौकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बबेरू पुलिस ने कार से सभी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रयागराज से लौट रहे लोगों की कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आगरा में घायलों के परिवार वालों को सूचना दी गई है। - राजीव प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी, नगर, बांदा
विज्ञापन विज्ञापन
मृतक प्रियांशु वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गिलट की पायल बनाने का करते थे कारोबार
जिला अस्पताल में भर्ती घायल गौरव माहौर ने बताया कि प्रियांशु वर्मा गिलट की पायल बनाने का कारोबार करते थे। पिता धर्मेंद्र वर्मा का निधन हो चुका है। वह अपनी निजी कार से अपनी मां, बहन व पड़ोसी को लेकर कुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ है। प्रियांशु वर्मा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र और अविवाहित था। गौरव ने बताया कि वह प्रियांशु के साथ दुकान में काम करता है। उनके अन्य परिजनों को सूचना दी गई है।