{"_id":"67c0aaefd2ec103df10afbcf","slug":"car-hits-bike-rider-due-to-tire-burst-death-etawa-news-c-216-1-etw1002-122094-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टायर फटने से कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टायर फटने से कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
विकेश की फाइल फोटो।
- फोटो : विकेश की फाइल फोटो।
उदी। टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
पछांयगाव थाना क्षेत्र के ग्राम पछांयगाव चौराहा निवासी विकेश (20) बुधवार शाम कस्बा उदी मोड़ चौराहे से बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। रास्ते में बाह उदी मार्ग पर स्थित उधन्नपुरा गांव के पास,आगरा की ओर से आ रही कार का अचानक टायर फट गया।
इससे कार बेकाबू होकर सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना के तुरंत बाद कार सवार सभी लोग मौके फरार हो गए। सूचना पर पहुंची बढ़पुरा थाना पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई है। विकेश सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था।