{"_id":"581f2a154f1c1b067fb37339","slug":"car-fell-into-river-one-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यमराज’ बनकर सामने आई भैंस, गहरे गड्ढे में जा गिरी कार, पत्नी की मौत, पति-बेटा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यमराज’ बनकर सामने आई भैंस, गहरे गड्ढे में जा गिरी कार, पत्नी की मौत, पति-बेटा जख्मी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खेत पर काम कर रहे किसानों ने घायलों को कार से बाहर निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के अछल्दा में ‘यमराज’ बनकर सामने आई भैंस को देखते ही नियंत्रण खो चुकी एक कार नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति और बेटा बुरी तरह से जख्मी हैं। सरकारी अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है।
इटावा के भरथना में गणेश कालोनी निवासी संदीप शर्मा (30) पुत्र हरिश्चंद्र शर्मा पत्नी रुचि (28) व बेटे आकाश (6) के साथ रुरा (कानपुर देहात) अपनी ससुराल स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे थे। घसारा-पाता मार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे थना के पुरवा गांव के आगे सड़क पर भैंस दौड़ती हुई आ गई। संदीप ने भैंस को बचाने का प्रयास किया तो कार बेकाबू होकर गड्ढे में उलटी जा गिरी। गड्ढे में पानी ज्यादा होने से कार पानी में डूब गई। आस-पास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। किसानों ने पानी में घुसकर तीनों को बाहर निकाला। अछल्दा थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद किसानों और आस पास के लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने रुचि शर्मा को मृत घोषित कर दिया। संदीप व उसके पुत्र आकाश को सौ शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।