फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   car fell down in canal in unnao, Five people missing

यूपी: तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नहर में गिरी, पांच लोग लापता, रेस्क्यू जारी

Wed, 17 Oct 2018 11:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 17 Oct 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
car fell down in canal in unnao, Five people missing
उन्नाव में नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
यूपी में उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी। जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम कार सवार सभी लोगों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन




 

car fell down in canal in unnao, Five people missing
उन्नाव में नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
यह घटना उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोस कुतुब नहर की है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गयी। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने कार नहर से बाहर निकाल ली है। कार सवार सभी पांच लोग लापता हैं। लापता लोगों को पुलिस, गोताखोर टीम खोजने में जुटी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

car fell down in canal in unnao, Five people missing
उन्नाव में नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
कार सवार सभी पांच लोग बांगरमऊ कस्बे के ही रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार कार में संजय चौधरी पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला चौधराना, रामजी गुप्ता पुत्र रामनाथ संडीला रोड, सूरज गुप्ता पुत्र रमेशचन्द्र निवासी मोहल्ला अस्पताल रोड, मिथुन पुत्र सुंदरलाल निवासी टेढ़ी बाजार बांगरमऊ, अजय गुप्ता पुत्र स्व शिवगोपाल गुप्ता मोहल्ला गुलाम मुस्तफा बांगरमऊ निवासी हैं।

मौके पर पहंची एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की खोजबीन में जुट गयी है। टीम को कार के अंदर से दो मोबाइल सेट मिले हैं जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed