फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car falls in well in Chhatarpur district of Madhya Pradesh Six people died of Mahoba

मध्यप्रदेश के छतरपुर में दर्दनाक हादसा, महोबा से बरात में गए छह लोगों की मौत

Wed, 09 Dec 2020 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महोबा
अमर उजाला नेटवर्क, महोबा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Dec 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Car falls in well in Chhatarpur district of Madhya Pradesh Six people died of Mahoba
कुएं में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के छह लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में हुआ है। मृतक महोबा जिले से मध्यप्रदेश के छतरपुर में बरात में गए थे। जानकारी के अनुसार, महोबा जिले के चरखारी थाना के स्वासा माफ गांव से लखन अहिरवार के पुत्र मनोज अहिरवार की बरात मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाने के दीवान जी के पुरवा गांव में गई थी। 
विज्ञापन


जनवासे के पास कुआं था। गांव के ही छत्रपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह अपनी कार लेकर बरात में गया था। इसमें लगभग नौ बराती सवार थे। रात को बैक करते समय गाड़ी पास में ही स्थित खुले कुएं में गिर गई। इसमें चालक समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन बरातियों को कुएं से पुलिस ने निकाल लिया।
विज्ञापन


मृतकों में घनश्याम अहिरवार (50) पुत्र परमलाल, राम रतन अहिरवार (35) पुत्र आमना, कुलदीप (22) पुत्र हरप्रसाद, राजू कुशवाहा (30) पुत्र भैयालाल, छत्रपाल सिह (35) निवासी स्वासा माफ थाना चरखारी और रामाधीन निवासी पनवाड़ी शामिल हैं। घायलों में तेजराम (28) पुत्र कमल अहिरवार, चेतराम (20) पुत्र मथुरा अहिरवार, लक्ष्मण (17) राम रतन शामिल हैं। इन्हें  पुलिस ने सकुशल निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए हादसे में हताहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed