{"_id":"5e06186d8ebc3e87ef0a8b54","slug":"car-crushed-three-people-while-watching-the-preparation-of-bhagwat-katha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा की तैयारी देखते समय कार ने तीन को रौंदा, एक की मौत दो घायल, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा की तैयारी देखते समय कार ने तीन को रौंदा, एक की मौत दो घायल, गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम
Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सादिकपुर गांव के मुख्यमार्ग पर भागवत कथा की तैयारियां देख रहे लोगों को रौंद दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार मंच के पास पेड़ में जा घुसी। लोगों ने भाग रहे कार सवार दो लोगों को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया, जबकि चालक भाग गया।
गुस्साए लोगों ने दिल्ली से आ रही रोडवेज बस को रोड पर तिरछा लगाकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह के समझाने पर लोगों ने जाम खोला। वाहनों की एक किमी लंबी कतारें लग गईं। फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग स्थित गांव सादिकपुर में ब्रह्मदेव के पास श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां चल रही हैं।

गांव के ही मुकेेश पाल(35) पुत्र अंगनू लाल और सूरज(38) पुत्र रामेश्वर दयाल फर्रुखाबाद से बाइक से पहुंचे और कथास्थल पर काम देखने लगे। वह बाइक के पास खड़े ही थे कि करीब तीन बजे तेज रफ्तार एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे वह दूर जा गिरे। कार सादिकपुर निवासी नत्थू सिंह (60) को कुचलती हुई कथा मंच के पास खड़े पेड़ में जा घुसी।
चालक मौके से भाग गया, जबकि उसमें सवार दो लोगों को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल मुकेश और सूरज को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सूरज का पैर कुचलने से इलाज चल रहा है। हादसे से गुस्साई भीड़ ने पेड़ सड़क पर डालकर जाम लगा दिया।
दिल्ली से आ रही एटा डिपो की बस के चालक को उतारकर बस भी रोड पर तिरछी खड़ी कर दी। वाहनों की करीब एक किमी लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे नवाबगंज थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने समझाने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने। मोहम्मदाबाद सीओ राजवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। करीब सवा घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।