{"_id":"6aa31ad014abed1f740c5efa","slug":"car-coming-from-the-wrong-direction-dragged-e-rickshaw-driver-for-25-meters-kanpur-news-c-362-1-ka11011-156206-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: उल्टी दिशा से आई कार ने ई-रिक्शा चालक को 25 मीटर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: उल्टी दिशा से आई कार ने ई-रिक्शा चालक को 25 मीटर घसीटा
विज्ञापन
कानपुर। जूही खलवा पुल पर छह सितंबर की रात उल्टी दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार चालक नईम खान (26) को करीब 25 मीटर तक घसीटा। हादसे में उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन ने चालक पर नशे में धुत होने और साथियों के साथ धमकी देने का आरोप लगाया। रायपुरवा पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक और 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
जूही परमपुरवा निवासी शमीम के मुताबिक बेटा नईम खान रात करीब 11:30 बजे ई-रिक्शा लेकर शुक्लागंज जा रहा था। जूही खलवा पुल के पास उल्टी दिशा से आई अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी।आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। राहगीरों ने उसे रोका तो उसने गाली गलौज कर साथियों को बुला लिया। आरोपी और उसके साथी कार में रखी शराब की चार बोतलें लेकर चले गए। रायपुरवा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।