{"_id":"68b5ddb42fe9d010bf022a17","slug":"car-collides-with-truck-five-injured-etawa-news-c-216-1-etw1002-130189-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रक से टकराई कार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रक से टकराई कार, पांच घायल
विज्ञापन
ताखा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह कार ओवरटेक करते समय जेसीबी मशीन को लादकर लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक में पीछे टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पीजीआई सैफई भेजा गया है।
भिड़ंत में कार ट्रक के पीछे ही फंस गई, जिसमें कार सवार वशिष्ठ दुबे (42), उनकी पत्नी रिंकी देवी (30), बेटे तन्मय दुबे (13) और तेजस्वी दुबे (8) व चालक ब्रिटिश मिश्रा फंस गए। सभी गांव जागरण मनिहारी थाना जगदीशपुर जिला बेतिया बिहार के रहने वाले हैं। ट्रक चालक जाहुल पुत्र जाकिर निवासी कैराका थाना गृहमेवात हरियाणा ने पीछे टकराने की आवाज सुनी तो उसने ट्रक को किनारे पर लगाया और कार फंसी देखी तो उसने यूपीडा को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस व यूपीडा टीम ने कार में फंसे सभी लोगों को क्रेन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया । जहां वशिष्ठ दुबे व चालक ब्रिटिश मिश्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। वशिष्ठ दुबे सिल्वर पार्क सोसायटी थाना मौरवी गुजरात में डीआरसी सिक्योरिटी गार्ड की कंपनी चलाते हैं और व अपने परिवार के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
सभी घायलों का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि ओवरटेक करने की वजह से दुर्घटना हुई, जिसमें घायल हुए लोगों को इलाज के लिए भेजा गया है दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।