फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Car collides with tree on highway, two people died

चित्रकूट: हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, बुआ-भतीजे की मौत, चालक समेत तीन घायल

Sat, 26 Dec 2020 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree on highway, two people died
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के पास झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में बैठे बुआ-भतीजे की मौत हो गई और चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार लोग परिवार के सदस्य की अस्थि विसर्जन के  लिए बांदा से प्रयागराज जा रहे थे। बांदा जिले के महोखर गांव निवासी सुधीर तिवारी (42) पुत्र रामचंद्र भाई श्यामकरण की अस्थियां विसर्जित करने के लिए शुक्रवार रात को बुआ रमाकांती (65) पत्नी जुगुल किशोर निवासी बल्लान अतर्रा, अमित तिवारी, राकेश और अंकित तिवारी निवासी महोखर के साथ कार से प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन


रात को करीब डेढ़ बजे भरतकूप थाना क्षेत्र के सुदिनपुर गांव के पास झांसी मिर्जापुर हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के जवानों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने सुधीर और रमाकांती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। सुधीर तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी प्रतिभा के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री है। रमाकांती के दो पुत्र व दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed