{"_id":"5ee4e2c0a041f753cc5a0810","slug":"car-collided-with-loader-ten-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार श्रमिकों से भरे लोडर से टकराई, मच गई चीखपुकार, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार श्रमिकों से भरे लोडर से टकराई, मच गई चीखपुकार, 10 घायल
Sat, 13 Jun 2020 07:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के सौरिख में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सलेमपुर में शनिवार सुबह टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार श्रमिकों से भरे लोडर से टकरा गई। हादसे में नौ श्रमिकों समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गुड़गांव निवासी पवन कुमार पुत्र कैलाश चंद्र लोडर में हरियाणा के रेवाड़ी से भट्ठा श्रमिकों को बिहार के बेगूसराय ले जा रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सलेमपुर गांव के पास पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर कार का टायर फट गया। इससे बेकाबू हुई कार लोडर से टकरा गई और इससे लोडर पलट गया।
हादसे में लोडर चालक पवन, श्रमिक सुंदेश्वर, परमानंद, लालू, कन्हैया, प्रमोद, अमरेश, विकास, कमलेश के अलावा कार में सवार दीप चंद गुप्ता घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह एवं फूल सिंह एंबुलेंस से घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया और अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहनों को एनसीसी कैंप में खड़ा कराया गया है। कार सवार गाजियाबाद निवासी दीप चंद गुप्ता पुत्र अक्षयलाल ने बताया कि पत्नी कलावती, रंजू पत्नी विनीत कुमार, उसकी पृत्री आकृति, लक्ष्मी और सौम्या के साथ अपने घर गोरखपुर जिले के थाना कैंपियरगंज के ग्राम इंदरपुर जा रहे थे। कार राकेश शुक्ला पुत्र दिलीप शुक्ला चला रहा था।