फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car collided from behind in a dumper parked on Kanpur-Jhansi highway, police officer and wife injured

कानपुर-झांसी हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से टकराई कार, दरोगा व पत्नी घायल

Sat, 11 Dec 2021 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Car collided from behind in a dumper parked on Kanpur-Jhansi highway, police officer and wife injured
पुखरायां में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के पास कानपुर-झांसी हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से कार घुसने पर उपनिरीक्षक और उनकी पत्नी घायल हो गई। दोनों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उरई कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक रणधीर सिंह अपनी पत्नी नीलम सिंह के साथ शुक्रवार को कानपुर से कार से उरई जा रहे थे। कानपुर-झांसी हाईवे पर चौरा गांव के पास पहले से खड़े डंपर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई।
विज्ञापन

जिसमें दंपती घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉ. राजवीर सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। भोगनीपुर कोतवाली उप निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed