फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car breaks divider and collides with sleeper bus, six including mother and son killed

Kanpur News: कार डिवाइडर को तोड़ते हुए स्लीपर बस से टकराई, मां-बेटा समेत छह की मौत

Sun, 04 Aug 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Car breaks divider and collides with sleeper bus, six including mother and son killed
फोटो 12::::सचिन की फाइल फोटो।
विज्ञापन


फोटो 25:::मोनू की फाइल फोटो।

फोटो 26::::याशिर अल्वी की फोटो।

फोटो 13::दुर्घटना के बाद खड्ड में गिरी बस को निकालती जेसीबी। संवाद
फोटो 15::दुर्घटना के बाद बस को निकालती क्रेन । संवाद
फोटो 16::भीषण दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद



- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात लगभग साढ़े 12 बजे हादसा
- रायबरेली से दिल्ली जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर 30 फीट नीचे खंदी में गिरी
- मृतकों में तीन लोग कन्नौज एक यात्री अमेठी व लखीमपुरखिरी के रहने वाले थे



संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा (ताखा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे बालाजी से घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन (बाएं से दाएं) पर पहुंच गई। इस दौरान रायबरेली से दिल्ली जा रही स्लीपर बस, कार से टकराकर अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर किनारे 30 फीट खंदी में पलट गई।हादसे में कार सवार कन्नौज निवासी मां-बेटे समेत तीन लोगों और बस सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले बस यात्रियों में अमेठी व लखीमपुरखीरी निवासी थे। तीसरे की अभी पहचान नहीं हो सकी है। करीब एक घंटे रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस और यूपीडा की टीम ने कार और बस में फंसे लोगों को निकाला। सभी 42 घायलों को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गया। हादसे की वजह कार सवार को झपकी आनी बताई गई है।


कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के गधइया ऊसर गांव निवास मोनू सिंह (35) अपने 13 वर्षीय बेटे प्रिंस उर्फ रिंकू, मां चंदा (70), दोस्त मोहित यादव (30), तालग्राम कस्बा नौसारा निवासी सचिन (22) व सचिन का भाई प्रद्युम्न (15) के साथ शुक्रवार को बाला जी दर्शन करने के लिए अपनी कार से गए थे। मोनू कार चला रहा था।
विज्ञापन

शनिवार शाम को सभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते घर लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार थाना क्षेत्र में खरगपुर सरैया के पास किलोमीटर संख्या 129 पर मोनू को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए लखनऊ से आगरा वाली लेन पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उस मार्ग (आगरा लेन) पर सवारियों को लेकर रायबरेली से दिल्ली जा रही एसी स्लीपर बस कार से टकराने के बाद एक्सप्रेसवे से नीचे नीचे जा गिरी। बस में करीब 60 से ज्यादा सवारियां थीं। हादसे में बस में सवार याशिर अल्वी (18) पुत्र मेराजय निवासी निखई जेर मस्जिद कासिमपुर जिला अमेठी, लखीमपुखीरी के भड़तरिया गांव निवासी ओमप्रकाश (50) अशर्फी समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई।
सूचना पर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी, ऊसराहार और चौबिया थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। वहीं एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ अतुल प्रधान व एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय, एसडीएम कौशल किशोर, तहसीलदार मोहम्मद असलम भी मौके पर पहुंच गए।

सभी घायलों को 12 एंबुलेंस से आयुर्विज्ञान विवि पहुंचवाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में छह लोगों की जान गई है। वहीं 42 लोग घायल हुए हैं। सभी को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed