रिश्तेदारों को हाईवे स्थित रेस्टोरेंट में खिलाने ले जारहे थे खाना तभी रास्ते में मिल गई माैत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के चांद थोक निवासी विजय शुक्ला (18) पुत्र संतोष शुक्ला के यहां बुधवार को जालौन के कुुंठौद निवासी रिश्तेदार त्रिवेंद्र तिवारी (32) पुत्र गुरुदयाल तिवारी, कृष्ण बिहारी उपाध्याय (62) पुत्र नाथूराम निवासी मजीठ थाना रामपुरा और सोनू मिश्रा (25) पुत्र प्रकाशचंद्र मिश्रा निवासी मजीठ थाना रामपुरा आए हुए थे। बुधवार रात 11 बजे सभी लोग हाईवे किनारे स्थित रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए।
रेस्टोरेंट में विजय शुक्ला की मुलाकात भरुआसुमेरपुर कस्बे के ऊंछाथोक निवासी सौरभ सिंह के छोटे भाई से हुई। विजय ने सौरभ के भाई से कार की चाभी मांगी और रिश्तेदारों को बैठाकर फैक्ट्री एरिया की ओर जाने लगा, पर जैसे ही यह लोग रेस्टोरेंट से निकलकर फैक्ट्री एरिया की ओर बढ़े, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी।
इससे कार बेकाबू होकर हाईवे किनारे बने एक प्लाट की बाउंड्रीवाल से टकरा गई, जिससे कार सवार विजय शुक्ला, त्रिवेंद्र तिवारी व कृष्ण बिहारी उपाध्याय की मौके पर मौत हो गई, जबकि सोनू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसओ महेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और कार से सभी को निकालकर सदर अस्पताल भेजा। जहां तीन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनू की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गया। इस घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। विजय शुक्ला के पिता संतोष शुक्ला ने अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है।