फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Captain sahab, even after 15 days the accused of my husband's murder has not been arrested

Kanpur News: कप्तान साहब, 15 दिन बाद भी पति के हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं

Tue, 08 Apr 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Captain sahab, even after 15 days the accused of my husband's murder has not been arrested
जसवंतनगर। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर के व्यक्ति की 22 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को परिजन एसएसपी से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन


नीलेश ने एसएसपी को बताया कि बीती 22 मार्च को दिन के करीब 12 बजे नगला रामफल, जसवंतनगर के पास ट्रक रोककर पति मुन्नालाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नीलेश ने बताया कि वारदात से पहले आरोपियों ने फोन पर बातचीत भी की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक मुख्य आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बावजूद जसवंतनगर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

अब जब पीड़िता ने हत्या में शामिल पांचों आरोपियों के नाम स्पष्ट रूप से पुलिस को बताए हैं तो पुलिस कार्रवाई करने से पीछे हट रही है। इस पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को नामजद तहरीर सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed