फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cantt Murder Case: Two Accused Brothers Arrested, Third Accused May Also Be Held Soon

कानपुर कैंट हत्याकांड: दो सगे भाई गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला चांदनी को गोली मारकर हत्या करने का जुर्म

Tue, 01 Sep 2026 03:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 03:48 PM IST
सार

Kanpur News: कैंट क्षेत्र में चांदनी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों संतोष निषाद और विनोद निषाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी विनोद ने चांदनी को गोली मारने की बात कबूल की है।

विज्ञापन
Cantt Murder Case: Two Accused Brothers Arrested, Third Accused May Also Be Held Soon
कानपुर कैंट हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस के अनुसार, चांदनी करीब दो साल से अपने मायके में रह रही थी। उसे घर वापस लाने को लेकर पति संतोष और उसके ससुराल पक्ष में विवाद चल रहा था। वहीं मामले में तीसरे आरोपी अंशु की गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चा है। पुलिस पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसका भाई संतोष चांदनी के मायके में रहने से परेशान था। कई बार वह चांदनी को समझौता कर घर लाने का प्रयास कर चुका था, लेकिन बात नहीं बनी। आरोपी के मुताबिक एक बार चांदनी घर आई थी और बाद में वहां से सामान और रुपये लेकर मायके चली गई थी।

विज्ञापन

नशे में संतोष की पिटाई के बाद बनाई हत्या की योजना

विनोद के अनुसार घटना वाले दिन चांदनी की छोटी बहन सरोजनी का पति संतोष उसे घर ले जाने के लिए पहुंचा था, लेकिन चांदनी तैयार नहीं थी। संतोष के नशे में होने के कारण परिवार के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह वहां से माल रोड चला गया। वहां उसने अपने छोटे भाई विनोद और चचेरे भाई अंशु के साथ शराब पी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों दो बाइकों से सरोजनी के घर पहुंचे। सरोजनी के वहां नहीं मिलने पर उन्होंने चांदनी से उसके बारे में पूछा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर विनोद ने तमंचे से चांदनी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

तमंचा कहां से मिला, पुलिस कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक विनोद ने एक गोली मारकर चांदनी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के दौरान उसके चेहरे पर किसी तरह की शिकन नहीं दिखाई दी। वहीं जेल से बाहर आने के बाद सरोजनी से बदला लेने के सवाल पर आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल तमंचा आरोपी ने कहां से खरीदा था। पुलिस को आशंका है कि विनोद ने तमंचा उन्नाव से खरीदा था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से ही तमंचा लेकर इलाके में घूमता था और उसके बल पर लोगों पर रौब दिखाता था। मामले में तीसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed