फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cantt election, Nomination Today

छावनी की बिसात पर दावेदार आज ठोकेंगे ताल

Mon, 08 Dec 2014 02:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 08 Dec 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
cantt election, Nomination Today
छावनी चुनाव के लिए दावेदार सोमवार को नामांकन करेंगे। सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

छावनी परिषद प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। नामांकन परिषद कार्यालय में होगा, इसके लिए सिर्फ एक ही दिन रखा गया है।
 छावनी क्षेत्र में कुल आठ वार्ड हैं। इनके लिए जनवरी में मतदान होना है। परिषद प्रशासन की तरफ से अभी तक मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही थी।
इस वर्ष कुल 500 नए मतदाता बने हैं। जबकि इससे कहीं ज्यादा का आवेदन निरस्त कर दिया गया।
करीब सात सौ मतदाता तो ऐसे हैं, जिन्होंने आवेदन के बाद निर्धारित समय पर कार्यालय आकर प्रक्रिया पूरी नहीं करायी।
सभी निरस्त लोगों के नाम की सूची छावनी परिषद कार्यालय के मुख्य भवन की दीवार पर चस्पा कर दी गई है।
नामांकन में सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैं। लेकिन किसी तरह की बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है।

नामांकन के लिए सभी तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए रविवार को भी परिषद कार्यालय में कामकाज हुआ।
11 बजे से नामांकन करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चार बजे के बाद कोई नामांकन नहीं कराया जाएगा।
- अमित कुमार सीईओ छावनी परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed