{"_id":"69b316f2bafebac8350a699b","slug":"canteen-operators-should-keep-stock-of-cylinders-for-the-candidates-kanpur-news-c-362-1-ka11006-143225-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परीक्षार्थियों के लिए सिलिंडर का स्टॉक रखें कैंटीन संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परीक्षार्थियों के लिए सिलिंडर का स्टॉक रखें कैंटीन संचालक
विज्ञापन
कानपुर। शहर के 53 केंद्रों पर शनिवार और रविवार को पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा होगी। इसमें करीब 7,744 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनके आने का सिलसिला शुक्रवार शाम से शुरू हो जाएगा। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे और परिवहन निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। कैंटीन संचालकों को निर्देश दिए कि कम से कम दो दिन का भोजन पकाने के लिए गैस सिलिंडर का स्टाॅक रखें।
रेलवे के एडीआरएम दीपक कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ गुरुवार को सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने होल्डिंग एरिया चालू करने और भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर मंथन किया। अधिकारियों ने स्टेशन के दोनों ओर होल्डिंग एरिया शुरू करने के निर्देश दिए। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत रस्सा टीमों को फुट ओवर ब्रिज पर तैनात किया जाएगा। क्यूआरटी को प्लेटफार्मों पर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल सीसीटीवी से हर प्लेटफार्म की निगरानी कर रहा है।
परिवहन निगम ने भी तैयारी की है। करीब 40 फीसदी परीक्षार्थी प्रयागराज से आने की उम्मीद है। इस रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ, झांसी और इटावा जैसे रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र भेजने और लाने के लिए शनिवार व रविवार सुबह पांच बजे से ई-बसों का संचालन होगा। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, एसीएम पवन कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार आदि रहे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन से निकलने के बाद उत्तर-मध्य रेलवे के एडीआरएम अनवरगंज स्थित लोको शेड पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग रेल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। यहां एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष बाल गोविंद साहू व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।