{"_id":"604d1e638ebc3ed82e4a2f77","slug":"canteen-akbarpur-news-knp6174608190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, बढ़ेगी आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, बढ़ेगी आमदनी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के एनआईसी में वर्चुअल माध्यम से प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ करते डीएम जितेंद्र प्रताप ?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले के तीन ब्लॉक में प्रेरणा कैंटीन स्थापित की गई। जिसका शनिवार को डीएम जेपी सिंह व सीडीओ सौम्या पांडेय ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई है। डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत जनपद में महिलाओं को रोजगार मिला, साथ ही उनकी आमदनी बढ़ी है।
जिले में अमरौधा, मलासा, राजपुर ब्लॉक परिसर में सीडीओ के निर्देश पर प्रेरणा कैंटीन खोली गई है। शनिवार को कलक्ट्रेट के एनआईसी में वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर डीएम व सीडीओ ने शुभारंभ किया। पहली बार जिले में किसी कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया गया।
डीएम जेपी सिंह ने बताया कि कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई है। बता दें कि सीडीओ के निर्देश पर विकास भवन में प्रेरणा कैंटीन खोली गई थी। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि इस अभियान के तहत सरवनखेड़ा ब्लॉक में कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा मैथा, रसूलाबाद आदि ब्लॉक में कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को मलासा, राजपुर व अमरौधा ब्लॉक की कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राजपुर में एडीओ विवेक कटियार, डीसी एनआरएलएम हरिश्चंद्र, सुधीर कुमार, चंद्रजीत सिंह पटेल, बीएमएम संगीता देवी, शिवकुमार आदि रहे।