फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Math test can be canceled

निरस्त हो सकती है मैथ परीक्षा

Sat, 09 Apr 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Math test can be canceled
बोर्ड के इस फैसले से प्रदेश भर के लाखों बच्चों के अभिभावकों को महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। - फोटो : Demo pic
कानपुर। बीएससी सेकेंड ईयर की मैथमेटिक्स थर्ड (मेकेनिक्स) की परीक्षा निरस्त हो सकती है। इस पर सोमवार को फैसला संभव है। मामले की जांच परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव कर रहे हैं। उनका कहना है कि पेपर लीक करने वालोें तक पहुंचा जाएगा, फिर कानूनी कार्रवाई भी होगी। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक से ही तलब की है।
विज्ञापन

बीएससी सेकेंड ईयर मैथमेटिक्स थर्ड का पेपर लीक हो गया था, फिर भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा करा डाली। इसका खुलासा शुक्रवार को हो गया। सकते में आए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कई कॉलेजों के प्रिंसिपलों से पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि व्हाट्सएप की मदद से पेपर (कोड 145-एन) को दो दिन पहले लीक किया गया था। बीएससी के तमाम स्टूडेंटोें ने उसे हल करने के बाद परीक्षा दी। गुरुवार को दोपहर 12:09 बजे पेपर मीडिया के पास पहुंच गया था। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरी व्यवस्था पर रिव्यू कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि पेपर पहले नोडल केंद्रों पर भेजा जाता है, फिर परीक्षा केंद्रों को मिलता है। पेपर सुरक्षित बनाने की जिम्मेदारी दोनोें की है। कहां गड़बड़ी हुई इसकी छानबीन की जा रही है। वहीं नोडल केंद्र या परीक्षा केंद्र पर मोबाइल के साथ एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले मूल्यांकन भवन में मोबाइल का गलत इस्तेमाल किया जा चुका है। रिजल्ट आने से पहले ही जंची कॉपी की फोटो खींचकर दूसरे शिक्षकों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


15 से डाउन लोड करें एडमिट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर। राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए एक मई को होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 अप्रैल से डाउन लोड किए जा सकते हैं। वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउन लोड किए जा सकेंगे। परीक्षा के लिए शहर में 36 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में 28 हजार से ज्यादा स्टूडेंटों को पेपर देना है। ग्रुप ए के 33 और अन्य ब्रांच के 10 सब्जेक्ट की प्रवेश परीक्षा कराई जानी है। 25 मई से पहले रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। एक जून से काउंसलिंग कराके राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक की सीटें भरने की योजना है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि परीक्षा से संबंधित जानकारी सभी जोनल अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 नई पॉलिटेक्निक खुलेंगे
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से 22 नई पॉलिटेक्निक की मान्यता मांगी गई है। इनका पैनल निरीक्षण कराया चुका है। मान्यता के बाद शासन से संबद्धता मिलेगी। इसमें से 10 राजकीय पॉलिटेक्निक भी हैं। प्रवेश परीक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से परिषद ने परीक्षा कराने वाले शिक्षक, कर्मचारियों को तोहफा दिया है। कक्ष निरीक्षण करने वालों का मेहनताना 500 से बढ़ाकर 700 रुपये और वॉटर ब्वाय का 200 से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया। परीक्षा केंद्रों के प्रति स्टूडेेंट के खर्च में भी इजाफा किया। अब प्रति स्टूडेंट 10 की जगह 15 रुपये खर्च दिया जाएगा।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed