फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Canopy of dilapidated dharamshala collapses; scooters damaged; people have a narrow escape.

Kanpur News: जर्जर धर्मशाला का छज्जा गिरा, स्कूटियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 15 Aug 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Canopy of dilapidated dharamshala collapses; scooters damaged; people have a narrow escape.
कानपुर। कोतवाली क्षेत्र के बंगाली मोहाल में शुक्रवार सुबह जर्जर धर्मशाला का छज्जा भरभराकर गिर गया। मलबा नीचे खड़ी दो स्कूटियों पर जा गिरा जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए। वार्ड 98 के रनर पार्षद प्रखर तिवारी शिवम का आरोप है कि उन्होंने 22 जुलाई को नगर निगम में लिखित शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक अरुण आटा चक्की के पास स्थित यह पराना धर्मशाला लंबे समय से जर्जर हालत में है। भवन की हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की थी। जर्जर भवन से हादसे की आशंका जताते हुए निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर निगम के जिम्मेदार झांकने तक नहीं पहुंचे। शुक्रवार तड़के बारिश के बाद सुबह करीब आठ बजे धर्मशाला का जर्जर छज्जा भरभराकर नीचे आ गिरा।
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मलबे की चपेट में आने से विजय और विक्की की स्कूटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि धर्मशाला काफी जर्जर हालत में है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल निरीक्षण करा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed