फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cannons to be rebuilt in Kanpur for Chinese frontiers

चीनी सरहदों के लिए कानपुर में फिर बनेंगी तोपें, आयुध निर्माणी ने अत्याधुनिक गन कैरिज सिस्टम बनाया

Fri, 26 Jun 2020 03:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Cannons to be rebuilt in Kanpur for Chinese frontiers
लाइट फील्ड गन - फोटो : amar ujala
चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) से अच्छी खबर आई है। चीनी सीमाओं पर तैनात होने वाली लाइट फील्ड गन (एलएफजी) का अब निर्माणी में परीक्षण (फायरिंग) किया जा सकेगा। ऐसे में बेहद कम समय में ही सेना को इस तरह की तोप उपलब्ध कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


इस तोप को ऊंचे पहाड़ों पर सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। हल्की होने के कारण सैन्य हवाई जहाज से इसे कहीं पर भी आसानी ले जाया जा सकता है। पिछले साल अप्रैल में एक दुघर्टना के बाद निर्माणी में एलएफजी की फायरिंग का परीक्षण रोक दिया गया था।
विज्ञापन


 

परीक्षण के लिए बैरलों को जबलपुर भेजा जाता था। इस प्रक्रिया में लंबा समय लगता था। अब आयुध निर्माणी कानपुर के विकास केंद्र ने अत्याधुनिक नया गन कैरिज सिस्टम तैयार किया है जिसके बाद यहीं पर फिर से बैरलों का परीक्षण किया जाने लगा है।

130 एमएम कैलिबर वाली गन की मारक क्षमता 18-25 किलोमीटर तक होती है। इसका इस्तेमाल माइनस पांच डिग्री से लेकर 73 डिग्री तापमान पर किया जा सकता है। इसका भार 716 किलो है। एक मिनट में चार राउंड फायर किया जा सकता है।

क्या होता है गन कैरिज सिस्टम
किसी भी तोप निर्माण में बैरल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। निर्माणी में बनने वाली बैरलों का परीक्षण गन कैरिज पर किया जाता है। इस दौरान उसके दगने, दबाव पड़ने और खिंचने के बाद की स्थिति का परीक्षण होता है। यहां से परीक्षण सफल होने के बाद गोलों को लगाकर कानपुर प्रूफ रेंज में परीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed