फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cancer sufferer seeks government help for treatment

साहब !  मुझे कैंसर है, आर्थिक मदद दिलाएं

Sun, 01 Apr 2018 08:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 01 Apr 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Cancer sufferer seeks government help for treatment
आर्थिक मदद की गुहार लगाता कैंसर पीड़ित सुरेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरेया जिले में जिला अस्पताल में रविवार को डीएम के पहुंचने पर वहां भर्ती अधेड़ ने खुद को कैंसर की बीमारी से पीड़ित बताते हुए इलाज के लिए सरकारी मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन


मोहल्ला ब्रह्म नगर निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता को शनिवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती किया। उन्हाेंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। समय से अस्पताल पहुंच जाने के कारण उनकी जान बच गई। इस बीच रविवार को जिला अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत करने के लिए जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्र पहुंचे। डीएम को अस्पताल में देखकर वहां भर्ती सुरेश चंद्र गुप्ता   ने बताया कि वह कई सालों से कैंसर से ग्रसित हैं।

विज्ञापन


इलाज के लिए पूंजी खर्च कर दी लेकिन अब आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पा रहा है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में 5 अगस्त 2017 को प्रार्थना पत्र देकर विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। कागजी कार्रवाई भी पूरी की लेकिन सीएमओ के हस्ताक्षर न हो पाने के कारण वह एक माह से भटक रहा है। ऐसे में बीमारी के कारण उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया था। इस पर डीएम श्रीकांत मिश्रा ने सीएमओ डा.एके राय से पीड़ित की मदद करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed