फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Canceled passenger trains will run regularly from today

Kanpur News: आज से नियमित चलेंगी रद्द चल रही पैसेंजर ट्रेने

Fri, 28 Feb 2025 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Canceled passenger trains will run regularly from today
रूरा स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। - फोटो : संवाद
रूरा। रूरा स्टेशन पर रुकने वाली अप-डाउन की आठ पैसेंजर ट्रेनें रद्द चल रही थीं। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। शुक्रवार को फफूंद-कानपुर मेमू सुबह स्टेशन पहुंची तो यात्रियों को राहत हुई। आज से सभी रद्द चल रही पैसेंजर ट्रेनों का पहले की तरह से ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन

कुंभ में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर टूंडला, से कानपुर के बीच अप-डाउन की चलने वाली आठ पैसेंजर ट्रेन रद्द थी। इनमें कानपुर को जाने वाली सुबह 7 बजे फफूंद-कानपुर मेमू, सुबह 9 बजे की फफूंद-कानपुर मेमू, दोपहर 11 बजे टूंडला-कानपुर मेमू व शाम 7 बजे इटावा-कानपुर मेमू थी। जबकि इटावा की ओर जाने वाली सुबह 8 बजे कानपुर-इटावा मेमू, 3 बजे की कानपुर-टूंडला मेमू, शाम 7 बजे की कानपुर-फफूंद मेमू व रात 8 बजे कानपुर-फफूंद मेमू शामिल थी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों को कुंभ स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जा रहा था। जिससे यह ट्रेन रोशनमऊ, मैथा, भाऊपुर, अंबियापुर स्टेशनों पर नहीं रुक रहीं थी। इससे दैनिक यात्रियों का आवाजाही में परेशानी हो रही थी। इधर शुक्रवार को सुबह सात बजे जाने वाली फफूंद-कानपुर मेमू पहुंची तो दैनिक यात्रियों को राहत मिली। इसी से लोग कानपुर गए। वहीं, यही ट्रेन दोपहर तीन बजे वापस लौटी जो टूंडला तक गई। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अप व डाउन की दो ट्रेनों का संचालन हुआ है। शनिवार से सभी ट्रेनों नियमित समय से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed