{"_id":"6a57f12b7be9b5001201d8ab","slug":"canal-overflows-water-has-been-logging-the-roads-for-three-days-kanpur-news-c-362-1-ka11006-151848-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नहर ओवरफ्लो, तीन दिन से सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नहर ओवरफ्लो, तीन दिन से सड़कों पर भरा पानी
विज्ञापन
कानपुर। केशवनगर और दामोदरनगर में नहर ओवरफ्लो होने से तीन दिन से मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक में जलभराव हो गया है। इससे वाहन सवार गिरकर जख्मी हो रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की हीलाहवाली की वजह से इलाकाई लोग जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। कई गलियों में तो लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है।
डब्ल्यू ब्लॉक, केशवनगर में सचान नहर से बाईपास को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर सिंचाई विभाग की नहर ओवरफ्लो होने से पानी भर गया है। बुधवार को भी जलभराव की स्थिति रही। सड़क पर करीब 500 मीटर तक गड्ढे ही गड्ढे हैं जिससे क्षेत्रीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गड्ढों में पानी भरने और बजरी से फिसल कर साइकिल व बाइक सवार गिर रहे हैं। गल्ला मंडी, नौबस्ता, आनंद विहार, राजीव विहार, बसंत विहार, दामोदरनगर, संजय गांधीनगर और आसपास के लोग परेशान हैं।
इसी मार्ग पर मदर टेरेसा स्कूल, शिवाजी इंटर कॉलेज, गुलमोहर पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चे रोज सुबह गुजरते हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम ने कई जगह पाइप डाल रखे हैं। इस वजह से पानी बैक मार रहा है जिससे नहर ओवरफ्लो हो जाती है। मशीनें और जेसीबी लगाकर पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
सिल्ट निकालकर भूले
पिछले दिनों नहर की सफाई के बाद सिंचाई विभाग कर्मी सिल्ट निकालकर सड़क पर रख गए थे। सचान चौराहा और सीटीआई के पास अभी भी सिल्ट पड़ी है। आए दिन वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
सिंचाई विभाग छोड़ रहा ज्यादा पानी
एक साल से इस मार्ग पर गड्ढे हैं जिनसे दोपहिया वाहन सवारों का निकलना तक दूभर है। सिंचाई विभाग के ज्यादा पानी छोड़ने से नहर ओवरफ्लो हो रही है और लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
-मनोज त्रिपाठी, केशवनगर
हर महीने रहती दिक्कत
करीब हर महीने नहर का पानी ओवरफ्लो हो कर सड़क पर भर जाता है। चार दिन से सड़क पर पानी भरा है, रोज विश्वविद्यालय आने-जाने में दिक्कत हो रही है। किसी जिम्मेदार अधिकारी को समस्या दिखाई नहीं दे रही है।
वंशिका त्रिपाठी, छात्रा सीएसजेएमयू