{"_id":"68c719995d6615a5920020db","slug":"campaign-was-run-for-just-one-day-illegal-parking-on-highway-is-rampant-kanpur-news-c-220-1-akb1002-131742-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सिर्फ एक दिन चलाया अभियान, हाईवे पर अवैध पार्किंग बेलगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सिर्फ एक दिन चलाया अभियान, हाईवे पर अवैध पार्किंग बेलगाम
Mon, 15 Sep 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
रनियां। कानपुर-इटावा हाईवे पर रनियां से लेकर बारा जोड़ तक सड़क किनारे व सर्विस लेन पर अवैध पार्किंग है। बीते दिनों एक दिन का अभियान यातायात पुलिस ने चलाया था। इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
हाईवे पर सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग आम है। जबकि हाईवे पर या फिर सर्विस लेन पर वाहनों की पार्किंग पर रोक है। पार्किंग के लिए हाईवे किनारे लेन बनाई गई है। मगर ट्रक व डंपर चालक इसका ध्यान नहीं रखते हैं। जहां मन करता है वहां ट्रक व डंपर खड़े कर देते हैं। इससे हादसे बढ़ रहे हैं। 7 सितंबर को संयुक्त टीम में सीओ सदर संजय वर्मा, ट्रैफिक सीओ आलोक चौधरी, थानाध्यक्ष एसएन सिंह, टीएसआई राम बहादुर टीम के साथ विसायकपुर हाईवे सर्विस रोड खड़े वाहनों को का चालान किया गया था।
इसके बाद संयुक्त टीम गजनेर रायपुर रोड पर पहुंचकर वाहनों के चालान किए थे। सदर सीओ और ट्रैफिक सीओ की मौजूदगी में 70 वाहनों के चालान किए गए थे। दो फैक्टरी संचालकों को नोटिस भी दिया गया था। इधर एक दिन का अभियान चलने से अब फिर से हालात जस के तस हो गए हैं। अब फिर से हाईवे किनारे की ट्रकों की कतार लग रही है। सर्विस लेन पर ट्रक व टैंकर खड़े रहते हैं। इससे दो पहिया वाहन सवारों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरन हाईवे से होकर निकलना पड़ता है। इससे हादसे होते हैं।
विज्ञापन
.................
बयान
चालान अभियान निरंतर जारी है। पिछले सप्ताह अभियान चलाकर चालान के साथ दो फैक्टरी संचालकों को नोटिस दिया गया था। फिर से अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे। - आलोक चौधरी, सीओ यातायात