{"_id":"67728a3a57987484910c491d","slug":"campaign-to-open-temple-mayor-did-not-go-to-beconganj-due-to-force-said-encroachments-will-be-removed-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मंदिर को खोलने का अभियान, फोर्स न मिलने से बेकनगंज नहीं गई महापौर, कहा- कब्जों को हटवाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मंदिर को खोलने का अभियान, फोर्स न मिलने से बेकनगंज नहीं गई महापौर, कहा- कब्जों को हटवाया जाएगा
Mon, 30 Dec 2024 05:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 30 Dec 2024 05:27 PM IST
सार
Kanpur News: महापौर ने कहा कि नए साल पर पुलिस फोर्स व्यस्त है, लेकिन ये अभियान निरंतर जारी रहेगा। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मंदिरों में या तो कब्जे कर लिए गए हैं या फिर उनके आसपास बड़ी मात्रा में अतिक्रमण कर लिया गया है। इसे पूरी तरह हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर अतिसंवेदनशील बेकनगंज स्थित दादा मियां चौराहा के पास बंद मंदिर को खोलने का अभियान फोर्स न मिलने की वजह से रद्द कर दिया गया। महापौर प्रमिला पांडेय वहां नहीं पहुंची। सोमवार सुबह महापौर ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र दादा मियां चौराहा के पास बंद मंदिर खुलवाने की बात कही थी। इसकी सूचना भी पुलिस-प्रशासन को भेज दी गई।
विज्ञापन
इसके लिए फोर्स मांगी गई, लेकिन न मिलने पर अभियान नहीं चलाया गया। महापौर भी मौके पर नहीं पहुंचीं। उन्होंने बताया कि नए साल पर पुलिस फोर्स व्यस्त है लेकिन ये अभियान निरंतर जारी रहेगा। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मंदिरों में या तो कब्जे कर लिए गए हैं या फिर उनके आसपास बड़ी मात्रा में अतिक्रमण कर लिया गया है। इसे पूरी तरह हटवाया जाएगा।
विज्ञापन