{"_id":"6aea4c76f8bd09ca9000a00f","slug":"cameras-installed-at-spots-in-hallet-where-touts-usually-stand-kanpur-news-c-362-1-ka11001-160154-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट में दलालों के खड़े होने वाली जगहों पर लगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट में दलालों के खड़े होने वाली जगहों पर लगे कैमरे
विज्ञापन
कानपुर। हैलट में दलालों पर लगाम कसने के लिए प्राचार्य ने परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ा दी है। यह सक्रियता अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्राचार्य डॉ. संजय काला ने मंगलवार को दिखाई।
बताया कि दलालों का जमावड़ा लगने वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। अब उनपर पैनी नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही अंदरखाने मिलीभगत करने वाले कर्मचारियों को भी कड़ी चेतावनी जारी की है। कहा कि यदि जांच के दौरान कोई भी कर्मचारी किसी दलाल के साथ लिप्त पाया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही मंगलवार को परिसर में सुरक्षाकर्मी भी मुस्तैद दिखे। हैलट आने वाली सभी एंबुलेंस पर नजर रखने के साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सख्ती के चलते एंबुलेंस की संख्या भी कम रही। परिसर में लगने वाले एंबुलेंस चालकों का जमावड़ा भी नहीं दिखा। स्टाफ भी ज्यादा सजग दिखाई दिया।