फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cambodian cybercriminals to seek US help

Kanpur News: कंबोडियाई साइबर ठगों को पकड़ने के लिए अमेरिका से ली जाएगी मदद

Tue, 18 Nov 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Cambodian cybercriminals to seek US help
कानपुर। कंबोडिया के साइबर ठगों को पकड़ने के लिए अमेरिका के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। क्राइम ब्रांच के साइबर सेल मुख्यालय की मदद से अमेरिका की जांच एजेंसियों को पत्र भेजने की तैयारी है। जोधपुर से गिरफ्तार हुए आरोपी रामनिवास ने साइबर ठगों से रुपये लेकर उसे क्रिप्टो करेंसी में ट्रांसफर किया था। यह कार्य चीन की कंपनी की ओर से तैयार डिजिटल वॉलेट की मदद से हुआ जिसकी वजह से आगे की जानकारी फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने मास्टरमाइंड महेंद्र, राम निवास और दिनेश विश्नोई को जोधपुर से गिरफ्तार कर रिटायर्ड बैंक कर्मी अनिल कुमार सिंह चौहान से हुई करीब 2.50 करोड़ की ठगी का राजफाश किया था। जांच में सामने आया था कि तीनों आरोपी कंबोडिया के साइबर ठगों के लिए कार्य कर रहे थे। आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए क्रिप्टो करेंसी की जांच हुई। इसके परिणाम चौंकाने वाले सामने आए।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कंबोडिया के साइबर ठगों को क्रिप्टो करंसी जिस अकाउंट से ट्रांसफर हुई थी वह डिजिटल वॉलेट चीन की किसी कंपनी ने तैयार की है। आगे की जानकारी नहीं मिल पा रही है। क्रिप्टो करेंसी के लेनदेन पर नजर फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर यूनिट की मदद से होती है। इस पर यूएसए का नियंत्रण रहता है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed