{"_id":"5f5c99694aea9712e3455fd3","slug":"called-the-contractor-and-then-murdered-him-by-crushing-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मकान खाली करने की बात बोल कर ठेकेदार को बुलाया फिर ईंट से कूंचकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मकान खाली करने की बात बोल कर ठेकेदार को बुलाया फिर ईंट से कूंचकर की हत्या
Sat, 12 Sep 2020 03:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 12 Sep 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार सुनील यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा सात में ठेकेदार सुनील यादव की हत्या करने के लिए हत्यारोपियों सोनू विश्वकर्मा व उसके भाई मोनू ने उन्हें कॉलोनी खाली करने का झांसा देकर फोन करके बुलाया था। दोपहर में जब ठेकेदार कॉलोनी पर पहुंचे तो दोनों ने उनकी ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपियों ने इस बात का खुलासा किया।
देर रात फॉरेंसिक टीम कॉलोनी पहुंची, जहां से खून से सनी ईंट व खून भी मिला है। हत्यारोपियों ने बताया कि सुनील ने कॉलोनी में दो माह पूर्व अपना ताला डाल दिया था, जबकि कॉलोनी के अंदर उनका फर्नीचर रखा हुआ था। घटना वाले दिन सुनील के कॉलोनी के अंदर पहुंचने पर मोनू ने दरवाजा बंद कर लिया और सोनू ने ईंट से उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई बार किए। इससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़े। इसके बाद मौत होने तक गला दबाए रखा।

बेटी अदिति के अनुसार पापा की कॉलोनी के बगल में रहने वाले सोनू और मोनू ने करीब चार साल पहले कॉलोनी का ताला तोड़ कर कब्जा कर लिया था। तबसे विवाद चल रहा था। करीब दो माह पूर्व सुनील ने कॉलोनी का बयाना किसी अन्य शख्स से कर दिया और सोनू पर कॉलोनी खाली करने का दबाव बनाने लगे। घटना वाले दिन चार सितंबर को सोनू ने पापा को सुबह 12 बजे के पहले पांच बार फोन करके बुलाया था।
फुटेज में दिखे थे सुनील
पुलिस ने छह सितंबर को कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक ज्वैलरी शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो दोपहर में सुनील कॉलोनी की ओर जाते तो नजर आए थे, लेकिन लौटते नहीं दिखे। इसके बावजूद पुलिस हत्यारोपियों पर शिकंजा नहीं कस सकी।
बिधनू में मिले शव की पहचान नहीं
सीओ विकास पांडेय के अनुसार हत्यारोपियों ने सुनील की हत्या ईंट से कूंचकर करने की बात कबूल की थी। बिधनू में मिले शव के पोस्टमार्टम से मौत सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से होने की पुष्टि हुई थी। ऐसे में पुलिस बिधनू में मिला शव सुनील का ही होने का दावा कर रही है। शव पर एक अंडर वियर मिला था, लेकिन परिजन सुनील की पहचान नहीं कर सके थे।