Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Calculation sheet reached 25 thousand houses in two days

Kanpur News: दो दिन में 25 हजार घरों तक पहुंचा गणना पत्रक

Fri, 07 Nov 2025 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Calculation sheet reached 25 thousand houses in two days
कानपुर। मतदाता सूची को सही करने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने जोर पकड़ लिया है। दो दिन में जिले के 25 हजार मतदाताओं के घरों तक गणना पत्रक पहुंचाया जा चुका है। सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में पत्रक बंटवाने में जुटे हैं। इसके लिए 3620 बूथ लेवल अधिकारी को लगाया गया है।जिन लोगों का नाम 2003 तक की मतदाता सूची में नहीं पाया गया है उनका प्रमाणपत्र या आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसी पात्र मतदाता का नाम छूट न जाए इसके लिए 10 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से अभियान की निगरानी कराई जा रही है। इनमें उप जिलाधिकारी और अपर नगर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ चार नवंबर को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बिठूर विधानसभा क्षेत्र से किया था। सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार कर प्रगति की निगरानी की जा रही है। अभियान के दौरान बीएलओ हर घर जाकर गणना पत्रक दे रहे हैं। इसमें परिवार के सदस्यों का नाम, आयु, पता और अन्य विवरण दर्ज कर 30 दिनों के भीतर भरकर बीएलओ को वापस सौंपना होगा।
विज्ञापन


तीन बार घर-घर जाएंगे बीएलओ
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत किसी का नाम बिना हकीकत जाने नहीं हटाया जाएगा। यदि किसी के घर पर ताला लगा मिलेगा या फिर दूसरे जिले में रह रहे होंगे तो बीएलओ को उसके पते पर तीन बार जाकर गणना पत्रक वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह से गणना पत्रक भराया जाएगा। बीएलओ को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed