फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cake cut with pistol on the bonnet of the car in Mahoba, friends were clapping, now police action will be take

Mahoba: कार की बोनट पर तमंचे से काटा केक, दोस्त बजा रहे थे तालियां, अब होगी पुलिस कार्रवाई

Fri, 14 Apr 2023 06:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Apr 2023 06:34 PM IST
सार

Mahoba News: श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में कार की बोनट पर तमंचे से केक काटने का वीडियो वायरल हो गया। इसमें जन्मदिन पार्टी पर केक काटने के बाद युवक तालियां बजाकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Cake cut with pistol on the bonnet of the car in Mahoba, friends were clapping, now police action will be take
तमंचे से केक काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में तमंचे से केक काटकर जन्मदिन पार्टी मनाने का युवाओं ने फैशन बना लिया है। एक सप्ताह पहले तमंचे से केक काटकर दोस्तों को खिलाने का वीडियो वायरल हुआ था। वो मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

विज्ञापन

इसमें युवक कार पर केक रखकर तमंचे से काट रहा है और दोस्त तालियां बजा रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दो कार खड़ी हैं। कार की बोनट पर छह केक रखे हैं,  जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लेकर एक साथ केक काटकर दोस्तों को खिलाते नजर आ रहा है।
विज्ञापन

केक कटते ही दोस्त तालियां बजाकर हैप्पी बर्डथे टू यू बोलते दिख रहे हैं। यह वीडियो थाना श्रीनगर के इमिलिया गांव का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष श्रीनगर गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed