{"_id":"68b216c2f09c84705c068383","slug":"cabinet-minister-reached-hallet-enquired-about-the-condition-of-vaishnavi-who-was-injured-in-dog-attack-kanpur-news-c-362-1-ka11001-130150-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हैलट पहुंचे कैबिनेट मंत्री, कुत्तों के हमले में घायल वैष्णवी का लिया हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हैलट पहुंचे कैबिनेट मंत्री, कुत्तों के हमले में घायल वैष्णवी का लिया हाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शुक्रवार को हैलट में भर्ती वैष्णवी का हालचाल किया। वह फतेहपुर में दैवीय आपदा में घायल बिंदकी निवासी कामिनी को देखने भी गए। उन्होंने दोनों बच्चियों का इलाज अच्छी तरह और निशुल्क करने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए। उन्होंने दोनों बच्चियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
फतेहपुर में कुछ दिन पहले घर गिरने से मलबे में दबकर कामिनी बुरी तरह घायल हो गई थी। हादसे में उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। हैलट में कामिनी का इलाज चल रहा है। कुत्ता काटने के बाद गंभीर रूप से घायल वैष्णवी की मां से भी कैबिनेट मंत्री ने मुलाकात की।
वैष्णवी की हालत में अब सुधार होने लगा है। वह थोड़ा-बहुत बात कर रही है। दोस्त और रिश्तेदार मिलने पहुंच रहे हैं तो हां और न जवाब दे रही है। उसे लिक्विड डाइट में नारियल पानी और जूस दिया जा रहा है। संक्रमण कम होने लगा है। स्थिति ठीक रही तो शनिवार को उसकी सर्जरी की जाएगी।