फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cabinet Minister Rakesh Sachan was welcomed everywhere, said - the countryside got a big achievement in the form of three ministers

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का जगह-जगह स्वागत, बोले - तीन मंत्रियों के रूप में देहात को मिली बड़ी उपलब्धि

Sun, 27 Mar 2022 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Rakesh Sachan was welcomed everywhere, said - the countryside got a big achievement in the form of three ministers
रनियां में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का स्वागत करते भाजपाई। संवाद - फोटो : AKBARPUR
पुखरायां/रनियां। कानपुर देहात को भाजपा सरकार से तीन मंत्रियों के रूप में बड़ी उपलब्धि मिली है। हम स्वयं कार्यकर्ताओं से मिलने और उनको बधाई देने आए हैं। खुशी के साथ जोश है लेकिन होश खोने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलें, जिले का विकास हो यही प्राथमिकता होगी। गरीबों के लिए निशुल्क राशन आगे भी जारी रहेगा। यह बातें शनिवार को भोगनीपुर विधायक कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पुखरायां में स्वागत समारोह में कहीं। कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश करने के बाद जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जुनेदपुर में प्रमोद त्रिवेदी, प्रहलाद सचान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को माला पहना कर स्वागत किया। देवीपुर चौराहा, डीघ, छतेनी, हांसेमऊ, गदाईखेड़ा गेट के पास भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पुखरायां बाईपास पटेल चौक पहुंचने पर उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पदयात्रा के आगे तीन बुलडोजर चलते रहे। स्वागत समारोह के दौरान राहुलदेव अग्निहोत्री, श्यामसिंह सिसोदिया, विद्यासागर त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, मंडल अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, सुमित सचान, नीरज पांडेय, विजय सोनी, शशिकांत शुक्ल, संतोष सचान, अंकित शुक्ल, सोनू शुक्ल, डॉ. दयाशंकर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, रनियां में शनिवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से पुखरायां जाते समय रनियां चिटिकपुर हनुमान मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां बाल जी शुक्ला, भुनेश त्रिपाठी, नितिन कुशवाहा, शैलेंद्र त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, दुष्यंत शुक्ला, प्रमीत तिवारी, संजय पांडेय मौजूद राहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed