{"_id":"5e4275c38ebc3ee5f45c5f54","slug":"caa-protest-police-did-not-know-that-shaheen-bagh-will-become-chamanganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस को अंदाजा न था शाहीन बाग बन जाएगा चमनगंज, इलाके में तनाव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस को अंदाजा न था शाहीन बाग बन जाएगा चमनगंज, इलाके में तनाव का माहौल
Tue, 11 Feb 2020 03:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Feb 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में सीएए के विरोध में चमनगंज शाहीन बाग में तब्दील हो जाएगा, इसका अंदाजा पुलिस प्रशासन को जरा भी न था। सुबह जब प्रदर्शनकारियों की संख्या कम थी, तो उन्होंने वार्ता करने के लिए पुलिस से कुछ देर का समय मांगा।
पुलिस ने उनकी बात मान ली और देखते ही देखते हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़क पर आ गए। यही वजह है कि बैकफुट पर आई पुलिस अब बातचीत से हल निकालने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी बात मान ली और देखते ही देखते हजारों की संख्या में महिलाएं और बच्चे सड़क पर आ गए। यही वजह है कि बैकफुट पर आई पुलिस अब बातचीत से हल निकालने में जुटी है।
विज्ञापन
रविवार रात को पार्क से प्रदर्शनकारियों को हटाने के बाद सुबह भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी डटे रहे। दोपहर तक भीड़ बढ़ने लगी लेकिन पुलिस उनको हटा नहीं सकी।
जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे बातचीत की तो प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे पहले यहां बैठ जाएं, फिर बात करेंगे। ऐसे में फोर्स पीछे हट गया। इसके बाद भीड़ जुट गई।
जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे बातचीत की तो प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे पहले यहां बैठ जाएं, फिर बात करेंगे। ऐसे में फोर्स पीछे हट गया। इसके बाद भीड़ जुट गई।