फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CAA-NRC protest of women goes fierce in kanpur 

कानपुरः सीएए-एनआरसी विरोध-प्रदर्शन हुआ उग्र, सड़कों पर उतरीं महिलाएं

Sat, 07 Mar 2020 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
CAA-NRC protest of women goes fierce in kanpur 
सड़कों पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

एनआरसी और एनपीआर के विरोध में चमनगंज के मोहम्मद अली पार्र्क में चल रहा महिलाओं का धरना प्रदर्शन शुक्रवार शाम को फिर सड़कों पर आ गया। दो दिन पहले 35 महिलाओं-पुरुषों समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों पर हुई एफआईआर के विरोध में महिलाएं सड़कों पर आ गई हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि पुलिस और प्रशासन ने वादाखिलाफी की है। इसके पहले 10 फरवरी को महिलाएं सड़कों पर आ गई थीं। प्रदर्शन करने वाली महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक की चमनगंज शाखा के सामने वाली सड़क पर बैठ गई हैं और रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन महिलाओं का कहना है कि पुलिस और प्रशासन के कहने पर पिछले महीने सड़क का आंदोलन वापस मोहम्मद अली पार्क में आ गया था। आश्वासन दिया था कि फर्जी मुकदमें वापस होंगे लेकिन प्रशासन ने वह तो हटाए नहंी बल्कि मोहम्मद अली पार्क में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं और पुरुषों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वादाखिलाफी है। इसके पहले उलमा के कहने पर महिलाएं वापस हुई थीं। इसलिए सईदाबाद की मस्जिद के इमाम इसरार बकाई से भी महिलाएं मिलने पहुंचीं और कहा कि पुलिस और प्रशासन जब उलेमा की सुनवाई नहीं करता है तो उलेमा किस अधिकार से प्रदर्शन करने वालों को समझाने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed