{"_id":"5ccf22b5bdec2207315b5161","slug":"ca-foundation-final-exam-2019-new-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए फाउंडेशन और फाइनल परीक्षाओं में बदलाव, आईसीएआई ने जारी किया संशोधित शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए फाउंडेशन और फाइनल परीक्षाओं में बदलाव, आईसीएआई ने जारी किया संशोधित शेड्यूल
Sun, 05 May 2019 11:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 May 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
छात्राएं (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंटस ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन और सीए फाइनल की कुछ परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। इसमें सीए फाउंडेशन के पेपर-3 और सीए फाइनल के पेपर-4 और पांचवां पेपर शामिल है। नई तिथियों को भी इंस्टीट्यूट की तरफ से जारी कर दिया गया है।
आईसीएआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह बदलाव ओल्ड और नए दोनों कोर्स के पेपर में हुआ है। हालांकि इंस्टीट्यूट ने इस बदलाव का कारण नहीं स्पष्ट किया है। जारी सूचना के मुताबिक फाइनल (ओल्ड सत्र) पेपर-4 कॉरपोरेट एंड अलायड लॉ और फाइनल (नए सत्र) का पेपर-4 कॉरपोरेट एंड इकोनॉमिक लॉ का पेपर जो पहले दो जून को निर्धारित था, अब वह चार जून को होगा।
इसी तरह फाइनल (ओल्ड स्कीम) का पेपर-5 एडवांस्ड मैनेजमेंट अकाउंटिंग और फाइनल (न्यू स्कीम) का पेपर-5 स्ट्रेटजिक कास्ट मैनेजमेंट एंड परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन जो पहले चार जून को निर्धारित था अब वह 13 जून को आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन एग्जामिनेशन में पेपर-3 बिजनेस मैथमेटिक्स, लॉजिकल रीजनिंग एंड स्टेटिस्टिक जो पहले नौ जून को होना था, अब 13 जून को होगा।