फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   C.M. says, rajesh yadav was a good leader.

जनप्रिय नेता थे राजेश यादव- अखिलेश

Sun, 28 Dec 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sun, 28 Dec 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
 C.M. says, rajesh yadav was a good leader.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को जिले के मैथा ब्लाक के परसौली गांव में
विज्ञापन
दिवंगत ब्लाक प्रमुख के आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. राजेश यादव की पत्नी को 15 लाख रुपये की चेक दुर्घटना सहायता के रूप में दी।

 इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा वह परिवार की क्षति पूरी नहीं कर सकते हैं लेकिन उन्हें कुछ राहत अवश्य दे सकते हैं। कहा कि वह सभी के जनप्रिय नेता थे। 

 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार की दोपहर मैथा विकास खंड के परसौली गांव पहुंचे। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने स्व. राजेश यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पार्टी का सच्चा सिपाही बताया।

उन्होंने कहा कि स्व. राजेश यादव जनता के बीच प्रिय नेता थे। उनकी कमी हमें हमेशा अखरेगी।

वह परिवार की कमी को कभी पूरा नहीं कर सकते लेकिन परिवार की जरूरत के समय हमेशा मदद करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. राजेश यादव की पत्नी रंजो देवी से दुर्घटना के पूरे वाक्या को ध्यान से सुना।

इस दौरान रेशम वस्त्र उद्योग मंत्री शिव कुमार बेरिया, सदर विधायक राम स्वरूप सिंह गौर, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव समेत महेंद्र यादव, राम सिंह यादव, श्यामू शुक्ल सुरेश चंद्र फौजी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed